24.4 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नोएडा में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

 नोएडा, 26 जून । नोएडा में एक कार आग का गोला बन गई। चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, काफी देर तक फ्लाईओवर पर जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर 12 बजे पृथला फ्लाईओवर पर एक कार में अचानक आग लग गई। चालक ने आनन-फानन में गाड़ी को रोका और बाहर कूद गया। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और पूरी कार आग का गोला बन गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना के बाद काफी देर तक पृर्थला फ्लाईओवर पर जाम लग रहा, जिसे पुलिस ने खुलवाया। गौरतलब है कि भीषण गर्मी के चलते कई गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। ज्यादातर गाड़ियों में एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की घटना सामने आई है

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading