35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर कैनोपी गिरा, कुछ यात्री घायल, सैकड़ों उड़ानें निलंबित

नई दिल्ली, 28 जून । दिल्ली में शुक्रवार तड़के भारी बारिश और तेज हवा के कारण यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर कैनोपी गिर गया। हादसे में कुछ लोग घायल हो गये हैं। टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें फिलहाल निलंबित कर दी गई हैं। हजारों यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं। हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी डायल ने एक बयान में बताया कि हादसा सुबह लगभग पांच बजे पुराने डिपार्चर फोरकोर्ट पर हुआ। बयान में कहा गया है, “कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। आपात सेवा की टीम प्रभावित लोगों को निकालने और उन्हें चिकित्सा सेवा मुहैया कराने में जुट गई है।” डायल ने बताया कि फिलहाल टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से चेक-इन काउंटर बंद कर दिये गये हैं। डायल के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि इंडिगो और स्पाइसजेट ने दोपहर 2 बजे तक अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। उन्होंने बताया कि तीन-चार लोगों को चोटें आई हैं, लेकिन किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है।

अन्य ख़बरें

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की प्रभारी कलेक्टर ने की समीक्षा

Newsdesk

फुटपाथ निर्माण कार्य अधूरा, 31 मई से शुरू नहीं हो सकेगा रोड ओव्हर ब्रिज पर यातायात

Newsdesk

कम वसूली होने पर होगी कार्यवाही : सीईओ बघे शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं संस्था प्रबंधकों की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading