July 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

झारखंड के खूंटी में नक्सली कमांडर सहित दो गिरफ्तार

झारखंड के खूंटी में नक्सली कमांडर सहित दो गिरफ्तार

रांची, 28 जून । झारखंड के खूंटी जिले की पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के एरिया कमांडर आंद्रियास कंडुलना उर्फ तूफान और उसके सहयोगी निमुस कंडीर को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हारता जंगल से हथियार के अलावा कई सामान बरामद किए हैं। जिसमें एक देसी पिस्टल, 5.56 एमएम की 388, 315 एमएम की 15 और 7.65 एमएम की चार गोलियों के अलावा, 7 मोबाइल, एक बाइक और पीएलएफआई के पांच पर्चे शामिल हैं। खूंटी एसपी अमन कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों नक्सलियों के क्षेत्र में सक्रिय होने और कुछ ठेकेदारों से लेवी (रंगदारी) वसूलने के लिए धमकी देने की सूचना मिली थी। इस पर तोरपा के एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। इस टीम ने रनिया प्रखंड के गढ़सिदम जंगल क्षेत्र में बाइक पर जा रहे दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आंद्रियास कंडुलना उर्फ तूफान चाईबासा जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र के ओलमोकोद गांव का रहने वाला है, जबकि उसका सहयोगी निमुस कंडीर चाईबासा के बंदगांव थाना क्षेत्र के गंजना जुराटोली का निवासी है। तूफान के खिलाफ चाईबासा के बंदगांव और टेबो थाना में मामले दर्ज हैं

अन्य ख़बरें

पेपर लीक मामले में मंत्रियों को बचाने की ‘आप’ सरकार की कोशिश भ्रष्टाचार का साफ सबूत: पंजाब भाजपा

Newsdesk

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

बेंगलुरु में महिला ने पति से वीडियो कॉल के बाद किया सुसाइड, पुलिस ने शुरू की जांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading