37.9 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने चार घंटे में किया लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने चार घंटे में किया लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 28 जून। ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी पुलिस ने लूट की घटना का महज 4 घंटे में ही खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 3.10 लाख रुपए भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल मास्टरमाइंड ने बताया कि बहन की शादी के लिए उसने 10 लाख रुपए का लोन लिया था। वह शेयर बाजार में नुकसान होने पर किस्त नहीं चुका पा रहा था। इस कारण से लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि 27 जून को एक शख्स ने 3.10 लाख रुपए लूटने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अमन सिंह, रवि, मुकुल भाटी और सुकिल भाटी को लूट के 3.10 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि रवि और उसके भाई अमन ने मई 2024 में अपनी बहन की शादी के लिए 10 लाख रुपए का लोन लिया था। जिसकी किस्त 15,000 रूपए महीना थी। रवि शेयर मार्केट में काम करता था। पिछले कुछ दिनों में शेयर मार्केट में उसके 3.30 लाख रुपए डूब गए और वह किस्त नहीं दे सका। लोन वाले उसे परेशान करने लगे। जिसके बाद रवि और उसके भाई अमन ने लूट की योजना बनाई। 27 जून की रात करीब 8.10 बजे दोनों ने एक शख्स को देशी शराब के ठेके के पास किसी को बैग से पैसे देते देखा। इसके बाद दोनों ने पैसे देने वाले शख्स का पीछा किया और लूट की वारदात को अंजाम दिया।

अन्य ख़बरें

बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का ऐलान- दिसंबर में होंगे कोलकाता नगर निगम चुनाव

Newsdesk

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading