33.7 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

Madhya Pradesh News : अलीराजपुर में पति-पत्नी, तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले

MP Latest News अलीराजपुर (मध्य प्रदेश), 1 जुलाई  मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में सोमवार को एक परिवार के पांच सदस्यों पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक परिवार की मौत पर संदेह बना हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुनेरी पंचायत के राउड़ी गांव में राकेश सिंह, उनकी पत्नी ललिता और दो बेटे तथा एक बेटी के शव फांसी के फंदे से लटके मिले हैं। यह आत्महत्या है या हत्या, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया गया है कि सोमवार की सुबह राकेश का एक परिजन घर पहुंचा तो उसने परिवार के सभी सदस्यों के शव फांसी के फंदे से लटके देखे। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। बाद में मौके पर पुलिस आई। राकेश और उसके परिवार के सदस्यों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राकेश के पड़ोसियों का कहना है कि उसने कभी भी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया और न ही वह परेशान नजर आया। उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने अपनी परेशानी किसी को नहीं बताई। इसलिए, कई तरह आशंका व्यक्त की जा रही है।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading