26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमरोहा में भारी बारिश से गिरा मकान, 8 साल के बच्चे की मौत

अमरोहा, 2 जुलाई। उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से कई लोगों के चेहरों पर मुस्कान है, तो कहीं-कहीं बारिश लोगों पर कहर बनकर टूटी है। अमरोहा जिले में बारिश की वजह से एक मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। मामला देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार गांव का है। जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाओं ने भी लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। बारिश और तेज हवाओं के चलते एक मजदूर का मकान ढह गया, जिसमें घर में मौजूद परिवार के लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने फौरन उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक 8 साल के बच्चे की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि मलबे में 12 लोग दबे थे, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसा ही एक मामला शनिवार को अलीगढ़ के थाना क्षेत्र के गांव भिलावटी से सामने आया था, जहां बारिश के चलते एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। इससे मकान के अंदर सो रहे परिवार के तीन सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

अन्य ख़बरें

चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

Newsdesk

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading