26.3 C
Jabalpur
July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बांसुरी स्वराज ने एनडीएमसी के सदस्य के रूप में ली शपथ

बांसुरी स्वराज ने एनडीएमसी के सदस्य के रूप में शपथ ली

नई दिल्ली, 4 जुलाई। लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की सदस्य बन गई हैं। बांसुरी स्वराज ने गुरुवार को एनडीएमसी की सदस्य के तौर पर और दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने चेयरमैन पद के रूप में भारत के संविधान के प्रति आस्था और निष्ठा की शपथ ली। नरेश कुमार ने एनडीएमसी के चेयरमैन पद की शपथ लेकर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीन जुलाई को नई दिल्ली से लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया था। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर ये जानकारी दी थी। एनडीएमसी के नए चेयरमैन नरेश कुमार दिल्ली के मुख्य सचिव भी हैं। इसके अलावा अब इसमें नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज, उपाध्यक्ष और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, कुलजीत चहल, विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेवा शामिल हैं। इसके अलावा, दो आप सदस्य, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली कैंट के विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान भी परिषद में हैं। बाकी सदस्य नौकरशाह हैं।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading