September 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

वाईएसआरसीपी समर्थकों पर हमले के लिए जगन ने की नायडू की आलोचना

नेल्लोर (आंध्र प्रदेश), 4 जुलाई । वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अपनी पार्टी के समर्थकों पर हमले के लिए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि टीडीपी को वोट न देने वालेे उनके समर्थकों व उनकी संपत्तियों पर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने सीएम नायडू को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह नहीं रुका, तो जनता की ओर से जवाबी प्रतिक्रिया हो सकती है। जगन मोहन रेड्डी नेल्लोर सेंट्रल जेल में बंद वाईएसआरसीपी नेता पिनेली राम कृष्ण रेड्डी से मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। वाईएसआरसीपी प्रमुख ने कहा कि पिनेली राम कृष्ण रेड्डी को झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने टीडीपी पर दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी की मूर्तियों को नष्ट करने, वाईएसआरसीपी समर्थकों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और उन पर हमला करने का आरोप लगाया। पिनेली राम कृष्ण रेड्डी को 13 मई को मतदान के दिन माचेरला विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तोड़ने और हिंसा भड़काने के आरोप में 26 जून को गिरफ्तार किया गया था। पालनाडु जिले के माचेरला निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक की अग्रिम जमानत याचिका को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था। वाईएसआरसीपी नेता पर चुनाव बाद हुई हिंसा के मामले में भी तीन केस दर्ज किया गया है। 21 मई को ईवीएम तोड़ने की घटना का वीडियो सामने आने के बाद, भारत के चुनाव आयोग के निर्देश पर, पिनेली राम कृष्ण रेड्डी पर केस दर्ज किया गया था।

अन्य ख़बरें

मैं भी बनूंगा कान्हा ..
“”””””””””””””””””””
मैं भी बनूंगा कान्हा जैसा,
जग में प्रेम बढ़ाऊंगा,
धरा मगन हो जाएगी ये,
जमकर धूम मचाऊंगा।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
बंशी की एक धुन पर सारी,
गैय्या दौड़ी आएंगी,
भर-भर मटकी माखन-मिसरी,
मन-भर सभी खिलाएंगी।
मैं भी बनूंगा कान्हा ..
कहीं कदंब के पेड़ भी होंगे,
और कहीं यमुना की कल-कल ,
ध्यान धरा जो कान्हा का तो,
मुस्काएंगे वो पल-पल।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
ठोकर खाकर जब-भी गिरूंगा,
मैया दौड़ी आएगी,
बाहों में भर लेगी फिर वो,
मन भर प्रेम जताएंगी।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
“”””””””””””””””
कार्तिकेय कुमार त्रिपाठी ‘राम’
गांधीनगर इन्दौर (म.प्र.)

Newsdesk

महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर ईटक्लब के आउटलेट का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

नेपाल आपदा: अब तक 166 भारतीयों का रेस्क्यू, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 410 भारतीय चीन से लौटे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading