38.9 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

अमेरिका-ब्रिटेन ने मिलकर यमन में हौथी ठिकानों पर तीन एयर स्ट्राइक की

US-UK coalition launches 3 airstrikes against Houthi targets in Yemen

सना, 5 जुलाई । अमेरिका-ब्रिटेन ने मिलकर लड़ाकू विमानों से यमन के लाल सागर प्रांत होदेइदाह में हौथी ठिकानों पर तीन हवाई हमले किए। अल-मसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हमले गुरुवार को प्रांत के उत्तर-पश्चिमी जिले अल्लुहायाह और दक्षिणी जिले बैत अल-फकीह में हुए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलों में हौथी समूह के मोबाइल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिका-ब्रिटेन ने अभी तक हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बुधवार को कहा था कि उनके सुरक्षा बलों ने हौथी नियंत्रित क्षेत्रों में दो रडार साइटों और लाल सागर में दो हौथी ड्रोन नौकाओं को नष्ट किया। हौथी समूह का उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्सों पर नियंत्रण है। उसने बीते वर्ष नवंबर में लाल सागर से गुजरने वाले इजरायल के जहाजों पर जहाज-रोधी बैलिस्टिक मिसाइलों और सशस्त्र ड्रोनों से हमला करना शुरू कर दिया था। हमले गाजा पट्टी में इजरायल के हमलों के शिकार फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिये किए गए। जवाब में जलक्षेत्र में तैनात अमेरिकी-ब्रिटिश के नौसैनिकों ने समूह के हमलों को रोकने के प्रयास में जनवरी से ही हौथी ठिकानों पर हवाई हमले और मिसाइल हमले किए हैं। हालांकि, हौथी समूह ने अमेरिका और ब्रिटेन के कमर्शियल जहाजों और नौसैनिक जहाजों पर अपने हमले बढ़ा कर जवाबी कार्रवाई की।

अन्य ख़बरें

शांगरी-ला डायलॉग में शामिल होने सिंगापुर जाएंगे दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री, कई देशों से होगी बातचीत

Newsdesk

बीजिंग में डब्‍ल्‍यूएमसीसी की 35वीं बैठक: सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर भारत और चीन की सहमति

Newsdesk

अमेरिका ने तिब्बती नेता पेन्पा त्सेरिंग को दी बधाई, सीटीए के साथ सहयोग जारी रखने की जताई प्रतिबद्धता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading