26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Mumbai News Today : मुंबई में डैम के पास केकड़े पकड़ने गए पांच बच्चे पहाड़ी पर फंसे, एनडीआरएफ ने देर रात रेस्क्यू किया

मुंबई में डैम के पास केकड़े पकड़ने गए पांच बच्चे पहाड़ी पर फंसे, टीडीआरएफ ने देर रात रेस्क्यू किया

मुंबई, 6 जुलाई । ठाणे में मुंब्रा खादी मशीन डैम के पास पहाड़ी पर झरने के बीच केकड़े पकड़ने गए पांच बच्चे शुक्रवार शाम को फंस गए। सूचना पाकर एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम को बारिश के कारण बच्चों को रेस्क्यू करने में काफी परेशानी आई। पहाड़ी पर ये बच्चे सात से आठ घंटे तक फंसे रहे। कुछ घंटों तक चले ऑपरेशन के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम ह्यूमन चेन बनाकर बच्चों तक पहुंची और उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया। बच्चों की उम्र 8 साल से 10 साल के बीच है। सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह बच्चे मुंब्रा के आजाद नगर इलाके के रहने वाले हैं। फायर ऑफिसर गणेश केदारे ने बताया कि हमें शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे फोन आया कि कुछ बच्चे पहाड़ी पर फंस गए हैं। इसके बाद हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सभी पांच बच्चों को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं।

अन्य ख़बरें

सुबह से ही अधिकारियों के साथ मुस्तैद दिखे निगमायुक्त

Newsdesk

एक हफ्ते से पानी भरे प्लॉट में छिपा था 5 फीट का मगरमच्छ

Newsdesk

एक अंक की कमी से मेडिकल छात्र का साल बचाने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading