40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

कराची में आतंकवादी हमले में एक अधिकारी की मौत

इस्लामाबाद, 8 जुलाई। पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में हुए एक आतंकवादी हमले में आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के एक अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीटीडी के उप महानिरीक्षक आसिफ एजाज शेख ने रविवार को प्रेस को बताया कि सीटीडी का एक वरिष्ठ अधिकारी कराची के करीमाबाद इलाके में अपने दोस्त से मिलने गया था, इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दी। इस हमले में वह और एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि नजदीकी अस्पताल ले जाते समय घायल अधिकारी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गोलियां चलाने के बाद हमलावर तुरंत ही घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि यह सीटीडी कर्मियों पर लक्षित हमला था और हमलावरों ने उन पर गोलियां तब चलाई जब वो बुलेटप्रूफ वाहन से बाहर आ गए थे।

अन्य ख़बरें

फिलीपींस में भूकंप से 61 लोगों की मौत, 75 हजार से ज्‍यादा घर बर्बाद

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: बौलेम के गोल ने दिलाया कतर को विदेशी धरती पर पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबला

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: कैम्पबेल की दमदार पारी, रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading