31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

झारखंड के गुमला में सर्पदंश से एक ही परिवार के तीन की मौत

गुमला, 8 जुलाई। झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत पालकोट प्रखंड में सर्पदंश से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार रात सांप के डसने के बाद तीनों को हॉस्पिटल ले जाने के बदले गांव में झाड़-फूंक कराया जाता रहा। सुबह जब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो तीनों की मौत हो गई थी। बताया गया कि लोटवा डुगडुगी गांव में रहने वाले परिवार के सभी लोग रविवार को रथयात्रा मेला में गए थे। वहां से लौटकर भोजन करने के बाद सभी लोग फर्श पर सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले करैत सांप ने उन्हें डस लिया। मृतकों में राजेश किसान, उसकी पत्नी सुनीता और भाई मनोज शामिल हैं। परिवार के सदस्य भुवनेश्वर ने बताया कि रात का समय होने और अस्पताल तक पहुंचने के लिए साधन नहीं होने के कारण गांव में ही झाड़-फूंक की गई। सुबह भी कोई वाहन गांव तक नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने तीनों को कंधे पर उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading