29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

रामनगर का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण रखने का प्रस्ताव: डी के शिवकुमार

बेंगलुरु, 9 जुलाई । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण रखने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सौंपा है। विधानसभा में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डी के शिवकुमार ने कहा, “रामनगर जिले के विधायकों और जिला प्रभारी मंत्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक प्रस्ताव सौंपा। यह पहल रामनगर, चन्नपटना, मागडी, कनकपुरा और हरोहल्ली ब्लॉक्स के विकास और भविष्य को ध्यान में रखते हुए की गई है।” उन्होंने कहा, “डोड्डाबल्लापुर, देवनहल्ली, होसकोटे, कनकपुरा, रामनगर, चन्नपटना, मागडी के लोग मूल रूप से बेंगलुरु के ही हैं। प्रशासनिक सुविधा के लिए रामनगर और बेंगलुरु ग्रामीण जिलों को बेंगलुरु शहर से अलग किया गया है।” उन्होंने प्रस्ताव की जरूरत पर बल देते हुए कहा, “रामनगर को जिला मुख्यालय के रूप में रखते हुए रामनगर का नाम बदलने की आवश्यकता है। हमने इस संबंध में एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। नाम बदलने से जिले में उद्योग लाने में मदद मिलेगी और जमीन का मूल्यांकन भी बेहतर होगा। दरअसल, बेंगलुरु के पास केवल रामनगर और तुमकुर की ओर बढ़ने की गुंजाइश है क्योंकि इसके दूसरी तरफ तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश है।” यह पूछे जाने पर कि बेंगलुरु दक्षिण जिले के अंतर्गत कौन से तालुके आएंगे, उन्होंने कहा कि यह केवल नाम बदलने की कवायद है और जिले की भौगोलिक सीमाओं में कोई बदलाव नहीं होगा। डीके शिवकुमार ने बताया कि जिले के गौरव को बनाए रखने के लिए हमने रामनगर, मागडी और कनकपुरा में सभी के साथ चर्चा की है। मेरी अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला। हम चाहते हैं कि रामनगर के बजाय इसका नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण जिला रखा जाए।

अन्य ख़बरें

18वेंब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आगाज: पीएम मोदी बोले, ‘ये समूह किसी के विरुद्ध नहीं बल्कि करता है सबका सम्मान’

Newsdesk

भारत रूस को पछाड़ विदेशी मुद्रा भंडार में दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा

Newsdesk

पीएम मोदी ने जी20 में अफ्रीकी संघ को दिलाई स्थायी सदस्यता, ग्लोबल साउथ को बनाया मुख्य भागीदार : दक्षिण अफ्रीकी पत्रकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading