June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

यूपी के सहारनपुर में 3.50 लाख रुपये किलो वाला आम, सीसीटीवी से होती है रखवाली

यूपी के सहारनपुर में 3.50 लाख रुपये किलो वाला आम, सीसीटीवी से होती है रखवाली

 सहारनपुर, 10 जुलाई। यूपी के सहारनपुर के बलियाखेड़ी में किसान संदीप चौधरी के दो पेड़ों में लगेे फल चर्चा में हैं। इस ‘मियाजाकी’ आम की कीमत प्रति किलो 2.70 लाख से 3.50 लाख रुपये है। यह आम जापान के मियाजाकी यूनिवर्सिटी में विकसित हुई है। इस आम का जापानी नाम ‘टाइयो नो टमैंगो’ है, इसका मतलब ‘सूर्य का अंडा’ है। संदीप चौधरी ने इस आम के दो पेड़ लगा रखे हैं। दोनों पेड़ों पर सिर्फ तीन आम लगे हैं। इस आम को वह बेचने की बजाय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खिलाना चाहते हैं। यह आम खाने में बेहद मीठा होता है और यह एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड से भरपूर है। इसे खाने से कैंसर की बीमारी में काफी राहत मिलती है। किसान संदीप चौधरी ने बताया कि नौ महीने पहले इस आम के दो पौधे को कोलकाता से मंगाया था, एक पेड़ के लिए उन्होंने 7500 रुपये चुकाए थे। दोनों पेड़ को उन्होंने अपने ऑर्गेनिक बगीचे में लगाए। पेड़ की ऊंचाई केवल ढाई से तीन फीट है। एक आम का वजन 300 से 350 ग्राम तक होगा। अगस्त में ये आम पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। संदीप कहते हैं कि उनके पास आम खरीदने के लिए फोन कॉल भी आ रहे हैं। सूरत के एक कपड़ा व्यापारी प्रवीण गुप्ता लगातार फोन कर इस आम को खरीदने की इच्छा जता रहे हैं। आम को खुद ही तोड़ने की बात भी कह रहे हैं। लेकिन वह इस आम को बेचना नहीं चाहते हैं। वो पेड़ के पहले फल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को खिलाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि आम की निगरानी के लिए पीटीजेड सीसीटीवी लगाया गया है, यह 360 डिग्री पर घूमता है। अगर कोई बगीचे में आता है, तो कैमरा आवाज करने लगता है। इसका अलर्ट संदीप के मोबाइल पर चला जाता है। ये कैमरा सेंसर युक्त है, जो सोलर एनर्जी से चलता है। खेत में आने वाले व्यक्ति का फोटो ऑटोमेटिक सेव हो जाता है।

अन्य ख़बरें

नौसेना और तटरक्षक बल के 3000 से ज्यादा प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक पूरा किया प्रशिक्षण,ड्रोन के जरिए दूरस्थ गांव पहुंचेगी डाक : सिंधिया

Newsdesk

रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

Newsdesk

राजनगर-बिजुरी मार्ग का मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया भूमि पूजन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading