सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

तेलंगाना में छेड़छाड़ से परेशान एक युवती ने की आत्महत्या, केस दर्ज

नलगोंडा, 11 जुलाई । तेलंगाना में दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने से परेशान एक युवती ने आत्महत्या कर ली। नलगोंडा जिले के मदुगुला पल्ली मंडल के चिंतालागुडेम गांव की रहने वाली कोटा कल्याणी नाम की युवती ने पॉलिटेक्निक पूरा कर लिया था। वह फिलहाल अपने घर पर ही रह रही थी। चिंतालागुडेम गांव के ही रहने वाले दो युवक मधु और अरुरी शिवा कोम्मानाबोइना पिछले कुछ समय से प्यार के नाम पर कल्याणी का पीछा कर रहे थे। वो युवती को व्हाट्सएप मैसेज भी भेजा करते थे। कोटा कल्याणी नाम की युवती को उन दो लड़कों ने यह कहकर परेशान किया कि वे अगर उनका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया तो उसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टेटस पर डाल देंगे। इसके बाद से लड़की मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। 6 जुलाई को जब घर पर कोई नहीं था, तो कोटा कल्याणी कीटनाशक खा लिया और बेहोश हो गई। जब परिवार के लोग आए और देखा कि वो बेहोशी की हालत में पड़ी है तो कल्याणी को नलगोंडा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल कल्याणी की मां रजिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में आगे जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

NSA आदेश रद्द, हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड की सत्यता पर उठाए सवाल

Newsdesk

शराब दुकानों से कथित वसूली के आरोप पर सियासत गरम, ऑडियो के बाद कर्मचारियों के वीडियो जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading