April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मप्र : स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी को संयुक्त संचालक बनाए जाने पर कांग्रेस ने कसा तंज

भोपाल, 5 जनवरी | मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पत्नी को स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त संचालक का प्रभार दिए जाने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अंधा बांटे रेवड़ी, फिर अपने-अपने को दे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी की पत्नी डॉ. नीरा चौधरी वर्तमान मंे भोपाल में प्रभारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ थी। उन्हें अब भोपाल संभाग में संयुक्त संचालक का प्रभार दिया गया है। डॉ. नीरा चौधरी चिकित्सा अधिकारी हैं।

डॉ. नीरा चौधरी को संयुक्त संचालक का प्रभार दिए जाने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने तंज कसते हुए आदेश की प्रति के साथ ट्वीट किया है, अंधा बांटे रेवड़ी फिर अपने-अपने को दे। बहुत से सीनियर डॉक्टर्स को बायपास करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पत्नी डॉ. नीरा चौधरी को संयुक्त संचालक बना दिया ।

अन्य ख़बरें

क्राईम ब्रांच एवं थाना खितौला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Newsdesk

जबलपुर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपियों से देशी पिस्टल और कारतूस जब्त

Newsdesk

सायबर सेल टीम द्वारा 150 गुम मोबाईल कीमती लगभग 50 लाख रूपये के तलाश कर मोबाइल धारकों को किये गये वापस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading