24.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

विक्रम मिस्री ने भारत के अगले विदेश सचिव के रूप में कार्यभार संभाला

Vikram Misri takes over as India's Foreign Secretary

नई दिल्ली, 15 जुलाई। 1989 बैच के आईएफएस अधिकारी विक्रम मिस्री ने सोमवार को अगले विदेश सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने विनय मोहन क्वात्रा की जगह ली है। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया, “टीम एमईए विदेश सचिव मिस्री का गर्मजोशी से स्वागत करता है और उनके सफल कार्यकाल की कामना करता है।” सरकार ने 28 जून को मिस्री की नियुक्ति की घोषणा की थी। क्वात्रा का सेवा विस्तार 12 मार्च को स्वीकृत हुआ था और 14 जुलाई को समाप्त हो गया। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में मिस्री का कार्यकाल भी कम कर दिया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा था, “विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और कई योगदानों के लिए निवर्तमान विदेश सचिव विनय क्वात्रा को धन्यवाद।” उन्होंने कहा, “खासकर पिछले दशक में उन्होंने हमारी कई प्रमुख नीतियों की रणनीति बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में मदद की है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।” डिप्टी एनएसए बनने से पहले, मिस्री ने गलवान घाटी संकट के दौरान 2019 से 2021 तक चीन में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, मिस्री इससे पहले स्पेन (2014-2016) और म्यांमार (2016-2018) में भारत के राजदूत के रूप में काम कर चुके हैं। साथ ही पाकिस्तान, अमेरिका, जर्मनी, बेल्जियम और श्रीलंका सहित कई देशों के मिशन में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

अन्य ख़बरें

असम में भारत की बैटरी बनने की क्षमता, अदाणी ग्रुप राज्य में सर्जित करेगा 40,000 नौकरियां: जीत अदाणी

Newsdesk

भारतीय लड़ाकू विमान तेजस में सवार हुए भारत व जापान के एयरफोर्स चीफ

Newsdesk

 क्यों मनाया जाता है विश्व आभार दिवस? जानिए इस विशेष दिन का महत्व

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading