36 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

रांची में बारातियों से भरी बस में दौड़ा करंट, तीन की मौत छह झुलसे

रांची, 15 जुलाई । रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी एक बस में बिजली करंट प्रवाहित होने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए रिम्स, रांची लाया गया है। हादसा रविवार देर रात का है। बताया गया कि झारखंड के सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र से बारात बस तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू गांव जा रही थी। कई लोग बस की छत पर बैठे थे। गांव की सीमा के ठीक पहले बस नीचे की तरफ झूल रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गई और पूरी बस में करंट दौड़ गया। बस की छत पर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 12 साल का बच्चा भी शामिल है। हादसे में जान गंवाने वालों के नाम- दिनेश सिंह मुंडा (36), मंडा मुंडा (25) और जितेन सिंह मुंडा (12) है। झुलसे लोगों में लंबार मुंडा, शंकर मुंडा, सुभाष मुंडा, उपेन मुंडा और चरण मुंडा शामिल हैं। बस पर सवार कई अन्य लोगों को झटके लगे और चीख-पुकार मच गयी। तत्काल बस को रोककर उस पर सवार लोगों को सुरक्षित उतारा गया। बताया गया कि 55 लोगों की क्षमता वाली बस में 80 से 90 लोग सवार थे। बस की छत पर भी 20 से ज्यादा लोग बैठे थे।

अन्य ख़बरें

बाजार की पाठशाला: एजुकेशन लोन लेने का है प्लान? जानिए जून 2026 में किस बैंक की ब्याज दर है सबसे कम

Newsdesk

अमित शाह समेत कई नेताओं ने आरएसएस के तीसरे सरसंघचालक बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 2026 : 12 पत्रकारों को मिला उत्कृष्टता का सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading