July 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

khandwa News – खंडवा में बहन के प्रेम विवाह से नाराज युवक ने कर दी जीजा की हत्या

खंडवा, 15 जुलाई । मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक व्यक्ति ने अपने जीजा की सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी बहन के प्रेम विवाह से नाराज चल रहा था। जानकारी के अनुसार खंडवा के मोघाट थाना क्षेत्र के खानशाहवली क्षेत्र में सोमवार को दो युवकों शोएब और शाहरुख के बीच सड़क पर विवाद हुआ। इसी दौरान शाहरुख ने शोएब पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल शोएब सड़क पर गिर गया। वह काफी देर तक लहूलुहान सड़क पर पड़ा रहा। पुलिस के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि दोनों युवक रिश्ते में साला और जीजा हैं। शाहरुख अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज था। वह लगातार जीजा शोएब को धमकियां देता रहता था। उसने बहन को भी कई बार धमकी दी थी। उसने बहन से कहा था कि वह जीजा को सबक सिखाएगा। सोमवार को दोनों का आमना-सामना हो गया। इसी दौरान उसने जीजा पर चाकू से कई वार कर दिए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह वारदात तब हुई जब शहर में बारिश हो रही थी। सड़क पर ज्यादा चहल-पहल नहीं थी। इसी दौरान जीजा और साले में विवाद हुआ। साले ने अपने जीजा पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में शोएब सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा। वारदात होने के बाद काफी तादाद में भीड़ भी जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। मृतक शोएब ऑटो चलाता था। जबकि, शाहरुख की फुटपाथ पर जूते-चप्पल की दुकान है।

अन्य ख़बरें

वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट के तहत सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का आउटलेट भी केसरियामय

Newsdesk

लोकसभा में ‘एंटी-पेपर लीक’ बिल पर चर्चा शुरू, किरेन रिजिजू बोले-हम 10 घंटे चर्चा करने के लिए तैयार

Newsdesk

जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के मामले में टीएमसी के पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading