July 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पीएम मोदी सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को करेंगे संबोधित

संयुक्त राष्ट्र, 16 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे। महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस के कार्यालय द्वारा जारी प्रारंभिक कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई है। सोमवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी का भाषण 26 सितंबर को दोपहर के सत्र में होगा। बाद में उसी सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और नेपाल के प्रधानमंत्री का भी संबोधन तय किया गया है। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ नेता इस वार्षिक बैठक के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एकत्र होते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा को पीएम मोदी पांचवीं बार वहां उपस्थित होकर संबोधित करेंगे। इसके अलावा, 2020 में कोविड महामारी के दौरान उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया था। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा करेंगे। पिछले साल जून में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उन्होंने संयुक्त राष्ट्र का दौरा किया था, हालांकि सितंबर की उच्च स्तरीय बैठक में वह शामिल नहीं हुए थे। महासभा की वार्षिक बैठक में विभिन्न देश अंतर्राष्ट्रीय नीतियां निर्धारित करते हैं और भाषणों में विकास पर टिप्पणी करते हैं, जिन पर बारीकी से नज़र रखी जाती है। लेकिन अधिक महत्वपूर्ण काम पर्दे के पीछे होता है जिसके तहत नेता दर्जनों द्विपक्षीय बैठकें करते हैं और विभिन्न फोरमों में शिरकत करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया है।

अन्य ख़बरें

कुमामोटो में भूकंप से हुई तबाही पर पीएम मेलोनी ने जताया दुख, जापान को मदद का दिया भरोसा

Newsdesk

ट्रंप से मिले जेलेंस्की और नेतन्याहू, यूक्रेन युद्ध और ईरान संकट पर हुई अहम बातचीत

Newsdesk

यूपी के पूर्व डीजीपी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का किया समर्थन, हिंसक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की वकालत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading