23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बजट सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली, 16 जुलाई। 22 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के आगामी बजट सत्र से एक दिन पहले 21 जुलाई को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा, में सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स को आमंत्रित किया है। संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू संसद के बजट सत्र से पहले 21 जुलाई को सुबह 11 बजे दोनों सदनों के सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ संसद भवन परिसर स्थित संसदीय सौध के मुख्य समिति कक्ष में बैठक करेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी की यह पहली सर्वदलीय बैठक होगी। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और इसके 12 अगस्त तक चलने की संभावना है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी।

अन्य ख़बरें

एआई से साइबर और अंतरिक्ष तक, भविष्य की जंग पर तीनों सेनाओं का मंथन

Newsdesk

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

मोहन भागवत के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल; सिब्बल बोले-भारत में विविधता की रक्षा पर कभी नहीं उठाई आवाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading