सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

केरल में माकपा नेता के समर्थकों ने गर्भवती महिला से की मारपीट

Kerala: CPI-M leader’s close aides harass pregnant woman, MLA denies allegations

तिरुवनंतपुरम, 16 जुलाई । तिरुवनंतपुरम में एक परिवार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि माकपा विधायक जी. स्टीफन के करीबी लोगों ने रिसेप्शन पार्टी से लौट रही महिलाओं से छेड़खानी की और मारपीट की। आठ महीने की गर्भवती एक महिला से भी मारपीट की गई। गर्भवती महिला ने मीडियाकर्मियों से कहा, ”मैं अपने पति और एक रिश्तेदार के साथ कार में थी। हम एक रिसेप्शन से वापस आ रहे थे। अचानक कुछ लोगों ने हमारी कार को घेर लिया और हमें गालियां देनी शुरू कर दीं। उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को परेशान किया। मैंने उनसे गर्भवती होने के बारे में विनती की, लेकिन उन्होंने मेरी एक न सुनी। उन्होंने हमारी कार को भी नुकसान पहुंचाया।” उन्होंने बताया कि उनके पति को भी पीटा गया और उनके नाक और हाथ पर चोटें आईं। पति ने कहा, “हमें नहीं पता कि उन्होंने हमें क्यों पीटा। वे केवल विधायक स्टीफन की कार को पहले जाने देने के लिए चिल्ला रहे थे। मेरी कार का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हमले में मेरी सोने की चेन भी टूट गई। इस बीच, विधायक स्टीफन ने गर्भवती महिला और उसके परिवार को परेशान करने से इनकार किया। विधायक ने कहा, “मुझे नहीं पता कि बाहर क्या हुआ। मैं रिसेप्शन में गया था। हमें नहीं पता कि यह किसने किया।

अन्य ख़बरें

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

NSA आदेश रद्द, हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड की सत्यता पर उठाए सवाल

Newsdesk

शराब दुकानों से कथित वसूली के आरोप पर सियासत गरम, ऑडियो के बाद कर्मचारियों के वीडियो जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading