34.2 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

Karnataka News : हिंदू तीर्थयात्रियों पर धर्म परिवर्तन का बनाता था दबाव, आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु, 22 जुलाई। कर्नाटक पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो बेल्लारी जिले में हिंदू तीर्थयात्रियों को निशाना बनाता था और उनका कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करता था। पुलिस को इस मामले में दूसरे आरोपी की भी तलाश है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 44 वर्षीय हुसैन बाशा के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी 24 वर्षीय साईबाबा फरार है। दोनों आरोपी जिले के तेक्काला पट्टाना इलाके के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को हुसैन बाशा और साईबाबा ने हिंदू तीर्थ स्थल ‘मंत्रालय’ की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को निशाना बनाया। आरोप है कि हाथ में भगवा झंडा लेकर चल रहे हिंदू श्रद्धालुओं को आरोपियों ने रोका और उन्हें इस्लाम के बारे में उपदेश देना शुरू कर दिया। साथ ही उन पर हिंदू धर्म छोड़ने का दबाव बनाया। एक हिंदू श्रद्धालु गादिलिंगप्पा ने मामले को लेकर तेक्कालाकोट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही धर्म परिवर्तन के प्रयास का एक वीडियो क्लिप भी पुलिस को दिया। हिंदू श्रद्धालुओं ने घटना पर चिंता व्यक्त की। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। –आईएएनएस पीके/केआर

अन्य ख़बरें

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 2026 : 12 पत्रकारों को मिला उत्कृष्टता का सम्मान

Newsdesk

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

Newsdesk

अहमदाबाद : क्राइम ब्रांच ने 410 खोए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, कीमत 63 लाख रुपए से अधिक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading