July 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

रीवा में मुरुम में जिंदा दफनाने की कोशिश के मामले में एक गिरफ्तार, दो की तलाश

rewa news 22 जुलाई। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनगवां अंतर्गत हिनौता कोठार गांव में जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालकर जिंदा दफनाने की कोशिश करने का वीडियो सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, वहीं दो की तलाश जारी है। जिले के हिनौता कोठार में जमीन विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, इसमें कुछ लोग दो महिलाओं को डंपर से मुरुम डालकर जिंदा दफनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फरियादी आशा पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनका ससुर गौकरण पांडेय से साझे की जमीन में रास्ता निकालने को लेकर विवाद है। शनिवार को गौकरण पांडेय और देवर विपिन पांडेय विवादित जमीन पर सड़क बनवाने के लिए हाइवा से मुरूम लेकर आए। आशा पांडेय अपनी देवरानी ममता पांडेय के साथ जाकर हाइवा (एमपी 17 एचएच 3942) के चालक को मुरूम गिराने से मना करने लगी। हाइवा चालक ने दोनों की बात नहीं सुनी, तो वे डंपर के पीछे मुरुम गिरने के स्थान पर बैठने लगीं। इसी बीच हाइवा चालक ने तेजी से मुरुम गिरा दी। दोनों मुरुम में दबने लगीं, तभी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि यह एक पारिवारिक विवाद है। इस प्रकरण में पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। आरोपी विपिन पांडेय को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जयदीप प्रसाद ने बताया कि शनिवार को रीवा जिले के मनगवां थाने के ग्राम हिनौता कोठार में एक पारिवारिक जमीन विवाद में दो महिलाओं आशा पांडे और ममता पांडे पर मुरुम गिरी थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर डंपर जब्त किया है। एक आरोपी विपिन पांडे पुलिस गिरफ्त में है। अन्य दो आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। –आईएएनएस एसएनपी/सीबीटी

अन्य ख़बरें

यूपी के पूर्व डीजीपी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का किया समर्थन, हिंसक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की वकालत

Newsdesk

सीएम माझी ने इंडियन आइडल सीजन 16 की विजेता ज्योतिर्मयी को सम्मानित किया, 5 लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा

Newsdesk

नागालैंड में वायुसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, भूस्खलन प्रभावित इलाकों से 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading