September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, ‘झुनझुना’ लेकर पहुंचे सदस्य

 पटना, 23 जुलाई । बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस के कई विधायक हाथ मे झुनझुना लेकर विधानसभा पहुंचे। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। विपक्षी सदस्यों ने विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव सदस्यों से शांति बनाने और अपनी जगह पर जाने का आग्रह करते रहे, लेकिन विपक्षी सदस्य हंगामा करते रहे। अध्यक्ष ने बाद में सदन की कार्यवाही दिन के 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इस दौरान, विपक्ष के हंगामे के बीच बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार किसी भी प्रश्न का जवाब देने को तैयार है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले कांग्रेस, राजद, वामपंथी दलों के विधायकों ने मुख्य द्वार पर भी प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विधायक शकील अहमद झुनझुना लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार को केंद्र से झुनझुना मिला है। इसलिए वे झुनझुना लेकर सदन में आए हैं। इधर, राजद नेता आलोक कुमार मेहता ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने की बात कहकर केंद्र सरकार ने नाइंसाफी की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सोमवार को केंद्र सरकार ने साफ कर दिया कि मौजूदा प्रावधानों के तहत बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता।

अन्य ख़बरें

आवास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर महिलाओं की भूख हड़ताल

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री ने माँ नर्मदा उद्गम पर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना

Newsdesk

औद्योगिक संस्थानों, मोटर गैरेज, रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में पूजे गये देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading