29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Bhopal News – भोपाल के बड़े तालाब में दो शव मिलने से सनसनी

Bhopal Latest News, 24 जुलाई । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में बुधवार की सुबह एक दो शव मिले हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह बड़े तालाब में एक युगल के शव मिलने की सूचना मिली। इसके आधार पर मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने दोनों शवों को बाहर निकाला। संभावना इस बात की है कि ये युगल कुछ घंटे पहले ही पानी में गिरे हैं। इन्होंने आत्महत्या की है अथवा किसी हादसे का शिकार हुए हैं, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। राहत और बचाव दल ने दोनों के शव निकाले और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है, मगर उनकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह भी पुष्टि नहीं हो पा रही है कि फिलहाल इन दोनों की मृत्यु कब हुई। मगर उनके शव को देखकर यही लग रहा है कि कुछ घंटे पहले ही उनकी मौत हुई है। पुलिस दोनों की पहचान कर रही है, साथ ही यह भी पता कर रही है कि वो कहां के निवासी थे। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो सकता है।

अन्य ख़बरें

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading