May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सपा नेता आजम खान के जौहर विवि पहुंची राजस्व की टीम

रामपुर, 25 जुलाई । समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी में राजस्व की टीम गुरुवार को शत्रु संपत्ति को चिन्हित करने पहुंची। इस दौरान शत्रु संपत्ति विभाग के पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। नायब तहसीलदार ने बताया कि मुकदमा में वांछित पैमाइश के चलते दोबारा पैमाइश की जा रही है। इसमें पिलर बनाकर सीमांकन किया जा रहा है। इससे पहले इस मामले में स्टे हो गया था। अब यह पैमाइश की जा रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान पर फिर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। आजम के खिलाफ एक मामला नदी की जमीन कब्जाने का है। जबकि, दो मामले शत्रु संपत्ति कब्जाने के हैं। कब्जा की गई जमीन को जौहर यूनिवर्सिटी में मिलाया गया था। शत्रु संपत्ति कब्जाने वाले मामलों में उनके अलावा पत्नी और दोनों बेटे भी आरोपी बनाए गए हैं। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने शत्रु संपत्ति कब्जाने के मामले में केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि आजम खान ने शत्रु संपत्ति को अपने जौहर विश्वविद्यालय में मिलाया है। इस सिलसिले में राजस्व विभाग की टीम ने जांच शुरू की। सपा नेता आजम खान ने साल 2006 में आलियागंज में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना का काम शुरू किया था।

अन्य ख़बरें

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने शहर में भ्रमण करते हुये ईद-उल-जुहा पर्व पर लगाई गई चाक चौबंद व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 318 पाव देशी शराब जप्त

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया 4 संभागों का सघन निरीक्षण, सफाई, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था की दिखीं बेहतर व्यवस्थाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading