September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने डोडा में 3 आतंकवादियों के स्केच जारी किए, 5 लाख रुपए का इनाम घोषित

जम्मू, 27 जुलाई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को डोडा जिले में सक्रिय तीन आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। पुलिस ने इन आतंकवादियों के बारे में सूचना देने वाले को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा भी है। पुलिस के अनुसार, तीन आतंकवादियों के स्केच जारी किए गए हैं। इन आंतकवादियों की मौजूदगी डोडा और देसा क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि तीनों आतंकवादी देसा के उरार बागी इलाके में हाल में हुई आतंकवादी घटनाओं में शामिल थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को पांच लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। बयान के अनुसार, “जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिले के लोगों से इन आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुलिस को जानकारी देने की अपील की है।” आतंकवादियों की सूचना देने के लिए पुलिस अधिकारियों के नंबर भी दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आतंकवादियों की सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading