September 14, 2026
सी टाइम्स
खेलप्रादेशिकराष्ट्रीय

महाकाल के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर उमेश यादव, ओलंपिक में भारत के लिए मांगी दुआ

उज्जैन, (मध्य प्रदेश) 29 जुलाई,। सावन के दूसरे सोमवार पर भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव अपनी पत्नी के साथ उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उमेश यादव बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं जो कि पहले भी बाबा के दर्शन करने उज्जैन आ चुके हैं। मीडिया से बात करते हुए उमेश यादव ने कहा कि वो यहां पहले भी कई बार आ चुके हैं। यहां का माहौल और वातावरण अद्भुत है। यहां की कमेटी का धन्यवाद जिन्होंने दर्शन की अच्छी से अच्छी व्यवस्था कर रखी है। ओलंपिक में जो भी प्लेयर गए हैं, वह ज्यादा से ज्यादा गोल्ड जीत कर लाएं, यही मेरी बाबा महाकाल से कामना है। इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव एक खतरनाक गेंदबाज हैं। वो वर्तमान में विदर्भ क्रिकेट टीम, भारतीय राष्ट्रीय टीम और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर के लिए खेलते हैं। पेरिस ओलंपिक की बात करें तो यहां भारत ने 117 सदस्य दल मैदान में उतारा है।भारत को टोक्यो ओलंपिक से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इस दल में युवा और अनुभव का मिश्रण है, जिससे देश को काफी उम्मीदें हैं। रविवार को भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने शूटिंग में इतिहास रचा। वो ओलंपिक की शूटिंग प्रतिस्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने ओलंपिक शूटिंग में भारत का 12 साल का पदक का सूखा समाप्त करते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक भी है।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

‘साथ मिलकर हम आगे बढ़ते हैं’, बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और लक्ष्मण ने दी चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading