35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

वेनेजुएला ने पेरू के साथ राजनयिक संबंध खत्म किए

Venezuela to sever diplomatic ties with Peru

काराकास, 31 जुलाई। पेरू के विदेश मंत्री जेवियर गोंजालेज-ओलेचिया के वेनेजुएला राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर दिए गए बयान के कारण वेनेजुएला ने पेरू के साथ राजनयिक संबंध खत्म करने का फैसला किया है। वेनेजुएला के विदेश मंत्री यवन गिल ने एक्स पर पोस्ट किया, “पेरू के विदेश मंत्री के लापरवाह बयानों के बाद हमें यह फैसला करने के लिए मजबूर होना पड़ा है जो वेनेजुएला के लोगों की इच्छा और हमारे संविधान की अनदेखी करते हैं।” समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि यह फैसला 1961 के वियना कन्वेंशन के अनुच्छेद 45 के आधार पर लिया गया है, जो कि डिप्लोमैटिक संबंधों पर है। यह फैसला तब लिया गया जब पेरू ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुनाव परिणामों को मान्यता देने से इनकार कर दिया। पेरू के विदेश मंत्री ने कहा कि वे वेनेजुएला के विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज को देश के निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान सहित कई देशों ने भी मादुरो के एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर गंभीर चिंता जताई है। साथ ही कहा है कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता के बारे में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संदेह जताया गया है। सोमवार को वेनेजुएला की राष्ट्रीय चुनाव परिषद (सीएनई) ने घोषणा की कि निकोलस मादुरो ने तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वह 2031 तक देश पर शासन करेंगे। मादुरो नौ राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। सभी उम्मीदवारों में से सेवानिवृत्त राजनयिक एडमंडो गोंजालेज को मादुरो के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती के रूप में देखा जा रहा था।

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान जल्द जाएंगे मलेशिया और चीन

Newsdesk

नेपाल के सेंट्रल जू में 12 से ज्यादा पशु-पक्षी बर्ड फ्लू से संक्रमित, चिड़ियाघर अनिश्चितकाल के लिए बंद

Newsdesk

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला, 16 दवाओं पर लगाई तुरंत रोक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading