September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

राजस्थान में मूसलाधार बारिश, पांचना बांध के तीन गेट खोले गए

करौली, 1 अगस्त । राजस्थान में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। करौली जिले में पांचना बांध भर जाने के बाद जल निकासी के लिए तीन गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने बांध का जलस्तर कम करने के लिए तीन गेट को खोलकर गंभीर नदी में पानी की निकासी शुरू कर दी है। जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि बांध की कुल भारव क्षमता 258.62 मीटर है। बांध का जल स्तर 258.25 मीटर तक पहुंच गया है। इसके बाद बांध के तीन गेट खोले गये। यहां से तीन हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जलस्तर घटकर 258 मीटर तक आने के बाद गेट बंद कर दिये जाएंगे। मानसून अभी बाकी है। बारिश के दिनों को देखते हुए आगामी दिनों में फिर गेट खोलने की आवश्यकता पड़ सकती है। राज्य में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। ठंडे मौसम और बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन जलभराव और जाम की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। इसकी वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर निचले इलाके के आस-पास के रास्तों पर सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं। लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। कई दुकानों में पानी भर गया है, जिसकी वजह से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। कुल 80 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बांध-तालाबों में बढ़ते पानी को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो रहे हैं। पांचना बांध, भद्रावती नदी और रणगमां तालाब पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं। जल संसाधन अधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

आवास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर महिलाओं की भूख हड़ताल

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री ने माँ नर्मदा उद्गम पर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना

Newsdesk

औद्योगिक संस्थानों, मोटर गैरेज, रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में पूजे गये देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading