25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीराष्ट्रीय

सावन की यह शिवरात्रि सभी मनोकामनाएं करती है पूरी, कल होगा जलाभिषेक

नई दिल्ली, 1 अगस्त। सभी शिवभक्तों ने सावन का महीना पूरी भक्ति-भाव के साथ मनाया। ऐसे में देशभर के सभी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। वैसे तो एक साल में कई शिवरात्रि आती हैं मगर सावन मास की शिवरात्रि बेहद खास मानी जाती है। 2 अगस्त को देशभर में फाल्गुन मास की शिवरात्रि का त्‍योहार मनाया जाएगा, जिसका भक्‍तों को पूरे माह से इंतजार है। अब तक लगभग सभी कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर अपने-अपने शहर पहुंच चुके हैं। जो कल सुबह शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। वैसे तो सालभर में लगभग 10 से ज्‍यादा शिवरात्रि आती हैं मगर सावन में आने वाली शिवरात्रि का अपना एक विशेष ही महत्‍व है। इस मास की शिवरात्रि कई तरह से खास है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए हलाहल पी लिया था। ऐसी भी मान्‍यता है कि इस माह भगवान खुद धरती पर आते है। बता दें कि सावन की इस शिवरात्रि में भगवान पर जल चढ़ाने के कई तरह के चौंकाने वाले फायदे भी होते हैं। भक्‍त इस सावन के माह में ही कांवड़ लेकर आते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि जो व्‍यक्ति सावन में नियमित तौर पर शिव का जलाभिषेक करता है, उसकी औढरदानी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। शिव पुराण में कहा गया है कि सावन शिवरात्रि का व्रत करने से आपको पूरे सावन की पूजा के बराबर का फल मिलता है। इससे व्‍यक्ति का मन तो शुद्ध होता ही है साथ में परिवार में भी खुशियां आती है। इस दिन दान का भी विशेष महत्‍व है। इस दिन रुद्राक्ष, काले तिल, देसी घी और शिवलिंग पर चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा चढ़ाना बेहद ही शुभ माना जाता है। शिवभक्‍त इस खास दिन पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। लोगोंं में इस बात को लेकर भी कन्‍फ्यूजन बना हुआ है कि आखिर शिवरात्रि का व्रत कब रखा जाए। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 2 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 3 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में भक्‍त 2 अगस्‍त को उपवास रखना श्रेयस्कर होगा।

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading