23.6 C
Jabalpur
October 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: चलती बाइक पर गोली लगने से युवक की मौत, दो गुटों की रंजिश में राहगीर की बलि

घमापुर में हत्या: पुरानी रंजिश में युवक की मौत

जबलपुर में बीती रात अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी के निर्देश पर थानों में गुंडे बदमाशों की परेड कराई जा रही थी। इसी दौरान घमापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। देर रात हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक, बाबू सिंधी और यश थोरात के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते यश थोरात ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाबू सिंधी पर पथराव कर दिया। इस हमले में बाइक पर पीछे बैठे राकेश गोटियां के सिर पर चोट आई। राकेश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों के गुटों के बीच हुई इस गैंगवार से एक बार फिर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

अन्य ख़बरें

अखिलेश यादव को वोट नहीं करेगा मुसलमान,’ सीएम फेस घोषित करने पर अड़े मौलाना साजिद रशीदी

Newsdesk

कांग्रेस के अतीत और नाकामियों का हिसाब दें राहुल गांधी: हेमंत खंडेलवाल

Newsdesk

गढ़ा पुरवा रोड पर कार की टक्कर स्कूल वैन पलटी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading