June 13, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर बैग में शव लेकर घूम रहा था शख्स, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

मुंबई, 6 अगस्त । महाराष्ट्र के दादर रेलवे स्टेशन पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से एक बैग से शव बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान दादर रेलवे स्टेशन पर गश्त पर निकले थे। तभी आरपीएफ जवानों की नजर एक ट्रैवल बैग पर पड़ी जिसे एक व्यक्ति लेकर जा रहा था। शख्स की हरकतें संदिग्ध होने पर आरपीएफ के जवानों ने उसे रोका और बैग की तलाशी ली। ट्रैवल बैग को खोलते ही आरपीएफ के जवानों के होश उड़ गए। बैग में खून से लथपथ हालत में एक शव मिला। रेलवे सुरक्षा बल ने जांच की तो पता चला कि यह शव अरशद अली नाम के शख्स का है। पुलिस के मुताबिक, ट्रैवल बैग ले जा रहे शख्स का नाम जय चावड़ा है। इस मामले में चावड़ा के दोस्त शिवजीत सिंह का नाम भी सामने आया है। शिवजीत सिंह पर आरोप है कि उसने अपने दोस्त जय की अरशद अली नाम के शख्स की हत्या करने में मदद की। पुलिस ने आरोपी शिवजीत को उल्हासनगर से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जय चावड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया है। पुलिस की मानें तो हत्या की घटना मुंबई के पायधुनी इलाके में हुई। रेलवे सुरक्षा बल ने इस मामले को पायधुनी पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल हत्या के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है

अन्य ख़बरें

मिसाइल खतरों से निपटने के लिए डीआरडीओ ने किया डिफेंस प्रणाली और रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

Newsdesk

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी, सुमित रॉय की तलाश तेज

Newsdesk

एयर फोर्स एकेडमी में पासिंग आउट परेड, राजनाथ सिंह ट्रेनीज को देंगे ‘प्रेसिडेंट कमीशन’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading