35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बिहार में बारिश ने बिगाड़ी शहरों की हालत, गोपालगंज के सदर अस्पताल में भरा पानी

पटना, 6 अगस्त । बिहार के करीब सभी हिस्सों में हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के कई शहरों की हालत बदतर ही गई है। बारिश के कारण छोटी से बड़ी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। गोपालगंज के सदर अस्पताल में पानी भर गया है। सिवान, मोतिहारी, सीतामढ़ी, भागलपुर में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, गंडक, कोसी और बागमती नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं सोन और गंगा नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गंडक डुमरिया घाट पर खतरे के निशान के पास बह रही है, जबकि कोसी बलतारा और बागमती नदी बेनीबाद में लाल निशान को पार कर गई हैं। वहीं पटना के फतुहा और दनियावां इलाके में धोवा नदी, महात्माइन नदी और लोकाइन नदी जैसी कई नदियां उफान पर हैं। इस दौरान कई इलाकों में खेतों में पानी घुस गया है। सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल डूब गई है। सोन नदी में भी जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। गोपालगंज में मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुटनों तक पानी भर गया है। जिससे मरीजों का काफी परेशानी हो रही है। वहीं डॉक्टर के चेंबर से लेकर ऑपरेशन कक्ष तक पानी ही पानी है। ऑक्सीजन मशीन, ऑक्सीजन प्लांट सब ठप हो चुके हैं। भागलपुर में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से गंगा घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को बिहार कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि पटना सहित राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार है

अन्य ख़बरें

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की प्रभारी कलेक्टर ने की समीक्षा

Newsdesk

फुटपाथ निर्माण कार्य अधूरा, 31 मई से शुरू नहीं हो सकेगा रोड ओव्हर ब्रिज पर यातायात

Newsdesk

कम वसूली होने पर होगी कार्यवाही : सीईओ बघे शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं संस्था प्रबंधकों की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading