May 7, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

सिद्धार्थ शुक्ला की जबरा फैन ने खरीदी हूबहू स्टार जैसी कार

नई दिल्ली, 6 अगस्त। अपने फेवरेट स्टार के लिए गाना गाकर, उनके नाम का टैटू गुदवाकर प्यार जताने वाले फैंस तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन हम आज आपको एक ऐसे प्रशंसक के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत को भले ही 4 साल बीत गए हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी बरकरार है। उनके फैंस आज भी उन्हें उतना ही प्यार और सम्मान देते हैं जो पहले देते थे। आज भी उनके फैंस उनके प्रति प्यार दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ शुक्ला की फैन की शेयर की गई एक फोटो वायरल हो रही है। रितु नाम की उनकी यह फैन कैलिफोर्निया में रहती है। इस फैन ने सिद्धार्थ शुक्ला के प्रति अपना प्यार जताते हुए वही गाड़ी ली जो सिद्धार्थ शुक्ला के पास थी। इसके अलावा गाड़ी का नंबर भी लगभग समान ही है। यहां तक कि कार की अल्फाबेट्स की सीरीज में भी सिद्धार्थ के नाम की झलक दिखती है। बीएमडब्लू की इस कार का नंबर SIDI 212 है। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला की कार का नंबर MH 02 ER 1212 था। फैन और सिद्धार्थ की कार में केवल मामूली सा अंतर है। सिद्धार्थ की कार ब्लैक कलर की थी जबकि उनकी फैन रितु की कार व्हाइट कलर की है। 2004 में शुक्ला ग्लैडरैग्स मैनहंट और मेगा मॉडल प्रतियोगिता में उपविजेता रहे। वह इला अरुण के एक वीडियो सॉन्ग “रेशम का रुमाल” में भी नजर आए थे। सिद्धार्थ को हमने बालिका वधु, दिल से दिल तक जैसे कई सुपरहिट शो में देखा है। उन्होंने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 भी जीता। वह 2 सितंबर 2021 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। भले ही आज सिद्धार्थ हम सबके बीच न हों, मगर उनकी यादें आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं।

अन्य ख़बरें

आंखों को सुरक्षित रखने का आसान और प्रभावी तरीका, जानें 40 साल की उम्र के बाद नियमित आई टेस्ट क्यों है जरूरी

Newsdesk

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 22 पुलिसकर्मियों के बरी होने के खिलाफ याचिका खारिज

Newsdesk

आर. बी. चौधरी अपनी 100वीं फिल्म में रजनीकांत को करना कहते थे कास्ट, एक्टर ने बताई फिल्म निर्माता की आखिरी इच्छा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading