34.8 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले फर्जी आंसरशीट बरामद, 7 लोगों से पूछताछ

खगड़िया, 7 अगस्त । बिहार में बुधवार को 21 हजार सिपाहियों की भर्ती को लेकर पहले चरण की लिखित परीक्षा आयोजित की गई है। इसमें करीब 2.90 लाख परिक्षार्थियों को शामिल होना है जिसके लिए प्रदेश भर में 545 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इससे पहले खगड़िया में फर्जी आंसरशीट बरामद की गई है। इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि परबत्ता क्षेत्र के एक विवाह भवन में करीब 90 परीक्षार्थी एकत्र हुए, जिन्हें फर्जी आंसर शीट दिए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन सभी की जांच की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसमें खगड़िया के बाहर के कई बच्चे भी शामिल हैं जिनका परीक्षा केंद्र खगड़िया में है। इसके नाम पर एक छात्र से पैसे वसूली की भी बात सामने आई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक स्थान पर करीब 90 छात्र जमा हुए थे। उनमें अलग-अलग जिलों के परीक्षार्थी शामिल हैं। फिलहाल 7 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र लीक जैसी कोई बात नहीं है। परीक्षार्थी से रुपये ठगने के लिए उनको नकली आंसर शीट दिया गया था। परबता थाना की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इस परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के सभी कक्ष में सीसीटीवी लगाए गए हैं। परीक्षा 12 बजे से शुरू होने वाली है।

अन्य ख़बरें

नई दिल्ली, 17 जून  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को अकाल तख्त की ओर से ‘सिख विरोधी’ बताने पर प्रतिक्रिया दी

Newsdesk

‘स्कूल चलो अभियान’ की खुली पोल: कहीं ताले, कहीं गंदगी, जर्जर भवनों में पढ़ने को मजबूर बच्चे

Newsdesk

नर्मदा किनारे अवैध रेत खनन पर बड़ा प्रहार: तीन नावें मौके पर तोड़ीं, 13 करोड़ से अधिक का जुर्माना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading