32.2 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

नोएडा में गौर स्पोर्ट्सवुड सोसाइटी की 24वीं मंजिल से गिरकर नौकर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा में गौर स्पोर्ट्सवुड सोसाइटी की 24वीं मंजिल से गिरकर नौकर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा, 7 अगस्त । नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में एक नौकर की संदिग्ध परिस्थितियों में 24वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सेक्टर-79 के गौर स्पोर्ट्सवुड सोसाइटी की है। मृतक की पहचान ओडिशा निवासी अजय उर्फ भारत रत्न के रूप में हुई है। मृतक और उसकी पत्नी फ्लैट में ही रहते थे। यह दोनों घरेलू सहायक और सहायिका के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जिस समय घटना हुई फ्लैट के मालिक बाहर गए हुए थे। फ्लैट में दोनो पति-पत्नी मौजूद थे। सोसाइटी की सिक्योरिटी में तैनात गार्डों ने बताया कि अचानक से जमीन पर किसी के गिरने की आवाज आई। मौके पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। सेक्टर-113 थाने की पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अजय और उसकी पत्नी की अक्सर लड़ाई होती थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है घरेलू कलह के चलते युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस व्यक्ति की हत्या की आशंका को लेकर भी जांच कर रही है। मौके पर पहुंची थाना-113 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा सोसाइटी में मौजूद सीसीटीवी को भी चेक किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

मानसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पॉइंट चिन्हित : सीपीआरओ स्वप्निल नीला

Newsdesk

नीट री-एग्जामिनेशन में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: कैबिनेट सेक्रेटरी

Newsdesk

पेट्रोल-डीजल की थोक खरीद पर सरकार सख्त, 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा तय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading