32.9 C
Jabalpur
April 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दो नए अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की

नई दिल्ली, 12 अगस्त। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्त की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिवक्ता बिभू दत्त गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति दी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस नियुक्ति की जानकारी दी और नए न्यायाधीशों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद संविधान द्वारा दी गई शक्ति का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में दो अतिरिक्त न्यायाधीश की नियुक्ति की।” उन्होंने आगे लिखा कि, “अधिवक्ता बिभू दत्त गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं” मालूम हो कि, दोनों नए जज का नाम बार कोटे से तय किया गया है। सीजेआई ने दोनों जजों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति से अनुशंसा की थी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की संख्या 22 (स्थायी- 17 और अतिरिक्त- 5) है।

अन्य ख़बरें

परिषद द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय घुघरी में समानता पर्व मनाया गया

Newsdesk

वार्ड क्रं.6 एवं 29 तथा हनुमान चौक जलभराव की समस्या में राहत

Newsdesk

नपा बालाघाट कार्यालय में हुआ मनोनित पार्षदों का सम्मान
नगर विकास की अवधारणा होगी अधिक मजबूत-नपाध्यक्ष

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading