35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में पांच छात्रों की मौत

चेन्नई, 12 अगस्त। तमिलनाडु में एमयूवी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पांच छात्रों की मौत हो गई। छात्र एमयूवी में यात्रा कर रहे थे। हादसे में दो छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना रविवार रात तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के तिरुत्तनी के पास हुई। सभी मृतक शहर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र थे। दुर्घटना के समय वे चेन्नई से आंध्र प्रदेश के ओंगोल जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि जिस मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (एमयूवी) में छात्र यात्रा कर रहे थे, वह काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया। मृतक छात्रों की पहचान चेतन (24), नीतीश वर्मा (20), नितेश (20), राम मोहन रेड्डी (21) और योगेश (21) के रूप में हुई है। जबकि चैतन्य (21) और विष्णु (20) गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों, तिरुवल्लूर पुलिस और तमिलनाडु फायर एंड रेस्क्यू सर्विस को पलटी हुई एमयूवी में से शवों और घायलों को निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारण तिरुत्तनी में चेन्नई-तिरुपति राजमार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। तिरुत्तनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

सावित्री ठाकुर ने शेखावत से की मुलाकात, मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से वापस लाने की मांग

Newsdesk

सिद्दारमैया का विमान जयपुर डायवर्ट, खराब मौसम के चलते बदला रूट

Newsdesk

हिमाचल: ब्रिटिश काल के कब्रिस्तान और मेंटल हॉस्पिटल तक पहुंचीं आग की लपटें, शिमला में मची अफरा-तफरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading