23.5 C
Jabalpur
April 11, 2026
सी टाइम्स
खेल

ब्रिस्बेन टेस्ट में चोटिल पुकोवस्की का स्थान लेंगे मार्कस हैरिस

ब्रिस्बेन, 14 जनवरी | भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में मार्कस हैरिस अंतिम-11 में चोटिल विल पुकोवस्की का स्थान लेंगे। पुकोवस्की को सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में कंधे में चोट लग गई थी। चौथा टेस्ट मैच शुक्रवार से गाबा में शुरू होगा।

पुकोवस्की ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेले गए मैच से पदार्पण किया था। गुरुवार सुबह वह फिटनेस टेस्ट पास करने में विफल रहे।

आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन ने बताया कि डेविड वार्नर के साथ हैरिस पारी की शुरुआत करेंगे।

पेन क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने पेन के हवाले से लिखा, “पुकोवस्की ने ट्रेनिंग करने की कोशिश की और वह अच्छा नहीं कर सके। हमारी मेडिकल टीम के साथ मिलकर वह कुछ काम करेंगे, लेकिन वह चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। हैरिस उनका स्थान लेंगे।”

हैरिस ने एशेज-2019 के बाद से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेली है।

पेन ने कहा, “हैरिस हमारे बारे में काफी जानते हैं और वह शानदार खिलाड़ी हैं। वह हमारे हब में काफी दिनों से हैं। शेफील्ड शील्ड क्रिकेट में उन्होंने काफी अच्छा किया है और वह मौके के हकदार हैं।”

चार मैचों की सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है।

आस्ट्रेलियाई टीम : टिम पेन (कप्तान-विकेटकीपर), डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशैन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोश हेजलवुड।

अन्य ख़बरें

जेएलएन स्टेडियम की एसएआई कैंटीन पर एलपीजी संकट का साया, खिलाड़ियों पर कोई असर नहीं

Newsdesk

आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने होगी पंजाब किंग्स की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

Newsdesk

आईपीएल 2026: वैभव-जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी, आरआर ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading