June 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

हवा से बातें करती बाइक गिरी मौत के गड्ढे में, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

जबलपुर। गोकलपुर इलाके में तेज रफ्तार का खौफनाक नजारा सामने आया, जहां अमृत 2.0 मिशन के तहत चल रहे पाइपलाइन कार्य के दौरान खुदे गड्ढे में एक बाइक सवार युवक जा गिरा। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।

जानकारी के अनुसार, सड़क के बीचों-बीच पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई की गई थी। इसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में वहां पहुंचे। स्पीड इतनी अधिक थी कि उन्हें सामने की घेराबंदी और गड्ढा दिखाई ही नहीं दिया। बाइक पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उछलते हुए दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। इनमें से एक युवक सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरा, जबकि दूसरा सड़क किनारे जा फेंका गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रांझी पुलिस की मोबाइल टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि इतनी भीषण टक्कर के बावजूद दोनों युवकों की जान बच गई और उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं।

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने घटना पर चिंता जताते हुए आमजन से अपील की है कि सड़क पर चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और वाहन की गति नियंत्रित रखें। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की चेतावनी देती है।

अन्य ख़बरें

भूमि खरीद विवाद पर घिरे मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, कांग्रेस बोली-निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री दें इस्तीफा

Newsdesk

विधान परिषद चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर भाजपा सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई: आर अशोक

Newsdesk

महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी, सरकार ने दी समिति गठन को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading