26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : सावन के अंतिम सोमवार पर ‘बाबा महाकाल’ की शाही सवारी में शामिल हुए सीएम मोहन यादव

उज्जैन, 19 अगस्त। सावन के अंतिम सोमवार पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन के बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल हुए। इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में बाबा महाकाल का दर्शन-पूजन किया और प्रदेश वासियों के लिए मंगलकामनाएं कीं। इसके साथ ही वह प्रत्येक वर्ष की सावन के अंतिम सोमवार को निकलने वाली महाकाल के शाही सवारी में भी शामिल हुए। सीएम यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जय श्री महाकाल! अलौकिक है बाबा महाकाल की अवंतिका नगरी… आज श्रावण माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर बाबा महाकाल की शाही सवारी में सम्मिलित होकर धन्य हूं।” सीएम मोहन यादव ने एक अन्य पोस्ट में भगवान महादेव को समर्पित श्लोक लिखा, ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा वसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।’ उन्होंने आगे लिखा, “आज पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर उज्‍जैन में बाबा महाकाल के दर्शन एवं पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सभी प्रदेशवासियों पर अविराम कृपा की वर्षा करते रहें। सबके जीवन में सुख, समृद्धि एवं ऋद्धि-सिद्धि आये।” सावन के अंतिम सोमवार पर हर साल बाबा महाकाल के भगवान चंदमौलेश्वर रूप की शाही सवारी निकलती है। इस बार भी पांचवें सोमवार को यह सवारी निकाली गई। भगवान की शाही सवारी सोमवार को दोपहर शीतला मंदिर परिसर से निकली। ऐसी मान्यता है कि यहां पर भगवान शिव का मिलन शक्ति से होता है। भगवान की इस विशेष यात्रा में महाकाल भक्तों द्वारा झांझ, मंजीरा, ढोल, नगाड़ा और डमरू के वादन का प्रदर्शन देखने को मिला। इसके अलावा स्थानीय लोक कलाकार भगवान शिव के अनेक रूप एवं वेशभूषा में अघोरी नृत्य करते नजर आए।

अन्य ख़बरें

4.01 लाख की अंग्रेजी शराब और 55 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

महाकौशल क्षेत्र को मिलेगी भेड़ाघाट पूलिंग सबस्टेशन से 600 मेगावाट बिजली

Newsdesk

आयकर कार्यालय, जबलपुर में ‘मंथन’ कॉन्फ्रेंस हॉल एवं ‘समन्वय’ आयकर हॉल का लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading