30.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : ‘भारत बंद आह्वान’ पर सतना और मैहर में प्रदर्शनकारियों का उपद्रव

सतना, 22 अगस्त। एससी, एसटी आरक्षण में सुप्रीम कोर्ट के क्रीमीलेयर और उपवर्गीकरण के निर्देश के विरोध में देशभर में बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया। बंद का उत्तर भारत के राज्य में मिलाजुला असर देखने को मिला। मध्य प्रदेश के सतना में प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्ती दुकानें बंद करवाने की कोशिश की। राज्य के सतना में भारत बंद का आह्वान कर रहे प्रदर्शनकारियों की अलग-अलग तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान कई इलाकों में जबरदस्ती दुकानों को बंद करवाने की कोशिश की गई तो कहीं शराब की दुकानों के सामने प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सतना के सेमरिया चौक स्थित शराब दुकान के बाहर से प्रदर्शन करते हुए रैली गुजर रही थी। दुकान के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। बाद में मौके पर मौजूद प्रशासन ने मोर्चा संभाला। राज्य के मैहर से प्रदर्शनकारियों की गुंडागर्दी की खुलेआम तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें वे जोर-जबरदस्ती करके दुकानें बंद करवाने की कोशिश करते नजर आए। भारत बंद के आह्वान का मैहर में सुबह से कोई असर नहीं दिख रहा था। दोपहर 12 बजे प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्ती दुकानें बंद करवाने की कोशिश की। ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जोर-जबरदस्ती डंडे के दम पर दुकान को बंद करवाया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर अधिक संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

अन्य ख़बरें

सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु चलाया गया विशेष अभियान

Newsdesk

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

Newsdesk

धुआंधार में गूंजा स्वच्छता का संदेश, विशाल अभियान में जुटे समाजसेवी और श्रद्धालु

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading