33.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

बदलापुर के बाद कोल्हापुर में हैवानियत, गन्ने के खेत से मिला नाबालिग का शव

कोल्हापुर, 22 अगस्त। बदलापुर के बाद कोल्हापुर से हैवानियत का एक मामला प्रकाश में आया है। यहां शिये गांव स्थित गन्ने के खेत में नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है। पुलिस को शक है कि नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरी घटना की जांच कर रही है। इधर गांव में लड़की का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बीती रात ही वो लापता हो गई थी। उसका शव अगले ही दिन गन्ने के खेत से मिला। वहीं, पुलिस भी पूरे मामले को लेकर छानबीन कर रही है। शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो सकेगी कि लड़की के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है या नहीं। बताते चलें कि बीते दो सप्ताह के भीतर देशभर के अलग-अलग हिस्सों से बलात्कार की घटनाएं सामने आई हैं। बदलापुर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। सड़क से लेकर रेल तक विरोध प्रदर्शन किया गया। कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप हत्या का मामला आया। इस घटना के बाद से देशभर में आक्रोश का माहौल है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यहां पर 151 सीआईएसएफ के जवान तैनात किए गए। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला नर्स के साथ बलात्कार की घटना सामने आई। एक निजी अस्पताल में महिला नर्स को बंधक बनाकर रेप किया गया। इस घटना में डॉक्टर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक पार्क में एक युवती के साथ रेप की घटना सामने आई। एक दोस्त के साथ घूमने आई युवती को दो युवकों ने हवस का शिकार बना डाला। युवती का कहना है कि उसके साथ ये घिनौनी हरकत करने वाले उसके दोस्त ही थे।

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार

Newsdesk

अंजुमन इस्लामिया स्कूल विवाद: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी पक्षों को जारी किया नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading