July 7, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीटेक्नोलॉजीराष्ट्रीय

सपने देखें और यदि आप देख सकते हैं तो उन्हें पूरा भी कर सकते हैं: गोपीचंद थोटाकुरा

India's 1st civilian space tourist

नई दिल्ली, 26 अगस्त । जो आप चाहते हैं, उसे प्राप्त करने का प्रयास करें, सपने देखें और यदि आप सपने देख सकते हैं तो आप उन्हें पूरा भी कर सकते हैं। सोमवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान, भारत के पहले नागरिक अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद थोटाकुरा ने कहा, ‘मैं देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं, इस एहसास का लंबे समय से इंतजार था’। मैं घर वापस आकर बहुत खुश हूं। यह भारत के लिए भी बहुत गर्व का क्षण है। मैं चाहता हूं कि भारत की अगली पीढ़ी भी अंतरिक्ष में जाए। सोमवार को गोपीचंद थोटाकुरा दिल्ली लौटे। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। चारों तरफ भारत माता की जय की जयकार सुनने को मिल रही थी। इस दौरान, भारत आने की खुशी गोपीचंद थोटाकुरा के चेहरे पर साफतौर पर देखने को मिल रही थी। उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। बता दें कि अमेरिका के टेक्सास से ब्लू ओरिजिन के NS-25 मिशन लॉन्च हुआ था। इस मिशन में थोटाकुरा गोपीचंद के साथ छह और लोग भी शामिल थे। भारत की ओर से थोटाकुरा गोपीचंद पहले नागरिक थे, जो अंतरिक्ष में पर्यटक के तौर पर गए। न्यू शेफर्ड की सातवीं मानव उड़ान में गोपी पृथ्वी के वायुमंडल और बाहरी स्पेस को अलग करने वाली कर्मन रेखा से आगे गए थे, और फिर वापस धरती पर लौटे हैं। मूलरूप से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के रहने वाले थोटाकुरा गोपीचंद के पास हजारों घंटों तक विदेशी जेट उड़ाने का अनुभव प्राप्त है। वह शानदार पायलट के साथ ही सफल उद्यमी भी हैं। हैदराबाद और दिल्ली में पले बढ़े हैं। अमेरिका की एम्ब्री रिडल एयरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की।

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा में आयुष विभाग का मुफ्त मेडिकल कैंप, तीर्थयात्रियों को मिल रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं

Newsdesk

पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स की संख्या हुई 35

Newsdesk

विश्व बैंक की ‘अपर मिडिल इनकम’ श्रेणी में पहुंचना कर्नाटक के लिए गर्व का क्षण: सीएम डीके शिवकुमार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading