31.6 C
Jabalpur
July 4, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीप्रादेशिकवीडियो

संस्कारधानी की मिसाल: मुस्लिम बच्चियों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मनाई जन्माष्टमी

संस्कारधानी जबलपुर हमेशा से ही गंगा-जमुनी तहजीब की बेजोड़ मिसाल रही है, जहाँ सभी धर्म और संस्कृतियाँ एक साथ मिल-जुलकर रहती हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जबलपुर के एक मुस्लिम परिवार की बच्चियों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पहल के माध्यम से सभी को मिलजुल कर त्योहार मनाने का संदेश भी दिया।

मेकअप आर्टिस्ट नमीरा खान ने बताया कि उनकी बेटियां, अलशिफा खान और इनाया खान, जो नचिकेता स्कूल में पढ़ती हैं, ने राधा और कृष्ण का रूप धारण किया। इस घटना से यह साफ़ झलकता है कि जबलपुर की संस्कृति में धर्म और जाति से ऊपर उठकर मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाता है। जब पूरी दुनिया में जाति और धर्म के नाम पर विवाद होते हैं, वहीं जबलपुर के बच्चे धर्म और जाति से ऊपर उठकर एकता और सद्भावना का संदेश फैला रहे हैं।

अन्य ख़बरें

सिर्फ सजावट नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, जानिए फायदे

Newsdesk

5 जुलाई का पंचांग: भगवान सूर्य की पूजा करना सबसे उत्तम, दोपहर 11:46 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक अभिजित मुहूर्त

Newsdesk

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर पुलिसकर्मी की कार्बाइन से चली गोली, तीन लोग हुए घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading