35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

एलएसजी का मेंटॉर बनने को तैयार हैं जहीर खान

नई दिल्ली, 28 अगस्त। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटॉर बनने को तैयार हैं। इससे पहले जहीर 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस (एमआई) से क्रिकेट निदेशक और फिर वैश्विक क्रिकेट विकास कार्यक्रम के प्रमुख के रूप में जुड़े थे। खिलाड़ी के रूप मेंजहीरीर एमआई, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़े थे, जहां उन्होंने 100 मैचों में 7.58 की इकॉनमी से 102 आईपीएल विकेट लिए। ईएसपीएन क्रिकइंफो ने इस बारे में पहले भी रिपोर्ट किया था कि एलएसजी, जहीर को मेंटॉर के अलावा कुछ बड़ी भूमिकाएं भी भी देना चाहता है, जिसमें ऑफ सीजन में स्काउटिंग टीम और खिलाड़ी विकास कार्यक्रम की बागडोर शामिल हो। वह आने वाली रिटेंशन और बड़ी नीलामी प्रक्रिया में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। एलएसजी को अभी गेंदबाजी कोच की भी ज़रूरत है, क्योंकि मोर्ने मोर्केल अब भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बन चुके हैं। यह साफ़ नहीं हुआ है कि जहीर मेंटॉर के अलावा गेंदबाजी कोच भी बनेंगे। फ़िलहाल टीम के पास जस्टिन लैंगर के रूप में मुख्य कोच और लांस क्लूज़नर और एडम वोजेस के रूप में दो सहायक कोच मौजूद हैं।

अन्य ख़बरें

किलियन एम्बाप्पे: फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस की सबसे बड़ी उम्मीद

Newsdesk

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में स्टार पैरा एथलीटों ने बिखेरी चमक, सुमित अंतिल ने जीता स्वर्ण

Newsdesk

सावित्री ठाकुर ने शेखावत से की मुलाकात, मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से वापस लाने की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading