33.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

वेब सीरीज ‘तांडव’ पर प्रसारण मंत्रालय ने अमेजान प्राइम से मांगा जवाब

नई दिल्ली, 18 जनवरी | सैफ अली खान की विवादों में घिरी हालिया वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अमेजान प्राइम को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वेब सीरीज को अमेजान प्राइम वीडियो ने जारी किया है, इस नाते संबंधित प्लेटफॉर्म से जवाब तलब हुआ है। वेब सीरीज को लेकर आने वाली शिकायतों पर मंत्रालय बेहद गंभीर है। दरअसल, सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा है। इसको लेकर पुलिस में भी शिकायतें दर्ज हुई हैं।

शिकायतों के मुताबिक, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज में भगवान शिव और भगवान राम का अपमान किया गया है। इस वेब सीरीज को बैन करने की मांग चल रही है। वेब सीरीज के कंटेंट को लेकर आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रविवार को अमेजान प्राइम वीडियो से स्पष्टीकरण मांगा है।

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अमेजान से सभी शिकायतों और आरोपों पर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न होने पर अमेजान प्राइम और वेब सीरीज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

अन्य ख़बरें

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading