27.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : कटनी मामले में थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित

भोपाल, 30 अगस्त। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में कथित तौर पर दादी और पोते की पिटाई के सोशल मीडिया पर वायरल हुए मामले में कार्रवाई करते हुए सरकार ने थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर बुधवार से एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें थाने के भीतर पुलिसकर्मी एक महिला और उसके पोते की पिटाई करती नजर आ रही थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन और सरकार हरकत में आई। पहले थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया, और अब थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि थाना जी.आर.पी कटनी के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मारपीट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेरे संज्ञान में आने पर तुरंत डीआईजी रेलवे को जांच हेतु मौके पर भेजने का निर्देश दिया गया था। प्रारंभिक जांच के आधार पर तत्कालीन थाना प्रभारी जी.आर.पी कटनी सहित एक प्रधान आरक्षक और चार आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस तरह के कदाचार की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस और प्रशासन के लिए चिंता का बड़ा विषय है कि थाने के भीतर हुई पिटाई का वीडियो आखिर वायरल हुआ कैसे। थाने के अंदर जो कैमरा लगा हुआ है वह पुलिस का है और जो भी रिकॉर्डिंग होती है वह आधिकारिक होती है। लेकिन पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया तक पहुंचा कैसे, इस बात की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

अन्य ख़बरें

हनुमानताल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, 7 गिरफ्तार

Newsdesk

अवैध उत्खनन के मामले में आनंद माइनिंग कॉरपोरेशन को हाईकोर्ट से राहत नहीं

Newsdesk

41 किलो चांदी के गणेश जी हैं आस्था का केंद्र, अर्जी लगाने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading